उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहे 12 वर्षीय बच्चे को हाथी ने सूंड से खींचकर पटककर मार डाला

देहरादून न्यूज़– थानों वन रेंज से हृदय दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कालू सिद्ध मंदिर के रास्ते पर एक हाथी के हमले में छठवीं कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग 4:15 बजे की बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी कमल थापा अपनी पत्नी नीलम और 12 वर्षीय पुत्र कुणाल थापा को स्कूटी से लेकर कालू सिद्ध मंदिर की ओर जा रहे थे। स्कूटी में कुणाल बीच में बैठा था। जैसे ही परिवार कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूरी पहले थानों वन रेंज के जंगल वाले हिस्से में पहुंचा, अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ माल रोड पर नियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक की हुई मौत

 

 

बताया जा रहा है कि हाथी ने हमला करते हुए स्कूटी से बीच में बैठे कुणाल को अपनी सूंड से खींचकर जोर से जमीन पर पटक दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माता-पिता किसी तरह अपनी जान बचाकर झाड़ियों में छिप गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस विभाग के 637 पदों पर भर्ती का रास्ता हुआ साफ, हाईकोर्ट ने दी हरि झंडी, पढ़े खबर

 

 

हमला करने के बाद भी हाथी काफी देर तक वहीं खड़ा रहा। पिता कमल थापा ने साहस दिखाते हुए पास पड़ी टहनियों में आग लगाकर हाथी को भगाया और किसी तरह अपने घायल बेटे को लेकर जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कुणाल थापा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ माँ से कहासुनी के बाद बेटे ने कोतवाली के सामने गटका कीटनाशक, मौके पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया अस्पताल

 

 

दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माता-पिता और पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल फैल गया है।

 

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से इस रूट पर गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।