उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- धामी सरकार का बड़ा फैसला: पहले चरण में इतने उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य का समान वेतन

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर 16 दिनों से हड़ताल पर डटे कर्मचारियों के पक्ष में अब सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घने कोहरे और शीतलहर के चलते नैनीताल के भाबर क्षेत्रों में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन रहेंगे बंद

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले का लाभ पहले चरण में लगभग 5500 कर्मचारियों को मिलने जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (अंकित हत्याकांड) पुलिस की पूछताछ में माही उर्फ डौली ने किये चौंकाने वाले खुलासे, बेहोशी में नही, बेहरमी से ली थी अंकित की जान, पढ़े पूरी खबर।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सरकार ने यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला लिया है। अगले चरणों में प्रदेश के सभी उपनल कर्मचारियों को इस लाभ के दायरे में लाया जाएगा।

कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने के बाद उपनल कर्मियों ने सरकार का आभार जताया है और इस निर्णय को न्याय तथा सम्मान की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रेम प्रसंग के शक में खौफनाक वारदात: भाई ने पड़ोसी युवक और बहन को मारी गोली, दोनों की मौत

 

 

सरकारी फैसले के बाद हड़ताल खत्म होने और कार्य सुचारु रूप से शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।