उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-हरिद्वार व उत्तरकाशी सहित इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

  • मंगलवार एवं बुधवार को भारी वर्षा का इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी
  • 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।

देहरादून न्यूज़- दो दिन की धूप के बाद मंगलवार से एक बार फिर मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। दून समेत सात जनपदों में मंगलवार एवं बुधवार को भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हाथीबड़कला में महिला की हत्या के मामले का एसपी सिटी ने किया खुलासा, पहले महिला को बेरहमी से मारा, फिर किया था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। वर्षा का दौर बुधवार को भी बना रहेगा। शेष जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। 19 सितंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब्दुल मलिक और उसके बेटे को लुक आउट नोटिस जारी

 

सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र में दोपहर बाद चार बजे करीब आधा घंटे तेज वर्षा हुई। हालांकि शहर के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - लोक सेवा आयोग में की गई विशेष बैठक, सभी भर्तियों को लेकर यह हुआ बड़ा फैसला

 

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।