उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ एसएसपी ने किये तबादले, पांच निरीक्षकों के बदले प्रभार।

देहरादून न्यूज़- उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड में भी बड़ा फेरबदल किया गया। लंबे समय बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, नशे के ख़िलाफ़ लगातार अभियान जारी

डोईवाला कोतवाली में तैनात राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला जबकि उनकी जगह पर निरीक्षक मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला तैनात किया है। वही निरीक्षक मुकेश त्यागी एसओजी इंचार्ज थे। निरीक्षक नेहरू कॉलोनी थाना रहते हुए उन्हें निलंबित किया गया था जिसके बाद उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर हुई मौत, तलाश के बाद मिला शव

इसी तरह करीब दो साल से डालनवाला कोतवाली में जमें निरीक्षक नंद किशोर भट्ट को एसओजी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी को एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उनकी जगह पर निरीक्षक राकेश गुसांई को प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है। निरीक्षक राकेश गुसांई का कुछ समय पहली तबादला पर्वतीय जिले में हुआ था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह कुछ दिन पहले ही देहरादून आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हल्दूचौड़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे 2 और युवकों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल 10 आरोपी अब तक हुए गिरफ्तार