उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ युवक को अंजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से गवाएं 73 हजार रुपये।

देहरादून न्यूज़– राज्य में ठगी के मामलों की खबर आती रहती है। फिर भी लोग इससे सबक नही लेते है, और ठगी के शिकार हो जाते है। अब खबर देहरादून जिले से आ रही है। यहाँ रायपुर निवासी हरीश बिजल्वाण को अज्ञात लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ा गया। साइबर ठगों ने उनके खाते से 73 हजार रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवक दिन में करता था पुताई, रात होते ही ‘कुछ और’ बन जाता था युवक, सीसीटीवी देख कर किया गिरफ्तार, तो पुलिस भी रह गई हैरान, पढ़े खबर

वही शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने पीएनबी का एटीएम अप्लाई किया था। 15 जून को कोरियर सर्विस से फोन आया कि कुरियर भेजने के लिए लिंक पर क्लिक करो। अज्ञात व्यक्ति ने तीन रुपये की आनलाइन पेमेंट करने को कहा और पीड़ित के खाते से 73 हजार रुपये उड़ा दिए। रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ उपभोक्ताओं को पानी का तीन महीने का बिल 30 हजार, 500 लोग हैरान, जल निगम पर लगे गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

वही पुलिस ने अपील की है कि आप के फोन में कोई भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोई भी लिंक भेजा जाता है तो उस उस लिंक पर क्लिक ना करे।