उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल SSP मीणा की सख्ती: ड्रंक एंड ड्राइव में 15 गिरफ्तार, 15 वाहन सीज – अपराध और सड़क हादसों पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर जनपद पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया। 14 सितंबर की रात एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव सहित पुलिस टीम ने हल्द्वानी शहर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राधा रतूड़ी बनी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव, पद संभालते ही गिनाईं प्राथमिकताएं, आदेश जारी

 

 

अभियान के दौरान वाहनों को रोककर चालकों की जांच अल्कोमीटर से की गई। जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 15 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। इसके अलावा—

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल, आरोपी पक्ष के घरों में आगजनी; 12 नामजद समेत 35 पर केस

 

खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 02 चालान किए गए।

अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान हुए।

पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान भी किए गए।

 

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों को रोकना, अपराध पर नियंत्रण पाना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेमी और प्रेमिका कर रहे थे चैटिंग, तभी प्रेमिका ने कह दी कुछ ऐसी बात, तो लड़के ने दे दी अपनी जान, जाने वजह

 

 

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें।

 

(मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस)