उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां युवक ने लगाई यमुना में छलांग, CCTV में कैद हुई घटना

विकासनगर (देहरादून): विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र से शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अचानक डाकपत्थर बैराज से उफान मारती यमुना नदी में छलांग लगा दी।

 

 

बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर पहले से ही काफी बढ़ा हुआ था। ऐसे में युवक कुछ ही पलों में नदी की तेज धारा में बह गया और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  RTO कार्यालय में फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी निलंबित

 

 

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी घटना बैराज पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि युवक काफी देर तक पुल के किनारे खड़ा होकर किसी गहरी सोच में डूबा था और फिर अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग में शीघ्र भरे जाएंगे शिक्षकों के रिक्त पद, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

 

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को अब राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान होगी, आदेश जारी