उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड में 12 हैड कांस्टेबल का प्रमोशन, देखे लिस्ट

देहरादून न्यूज़- लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद लगे आचार संहिता हटते ही सभी सरकारी विभाग के कार्य जोरों से होने लगे। इसी क्रम में पुलिस हो या शिक्षा का क्षेत्र या फिर कोई अन्य सरकारी क्षेत्र उनमें तबादले व पदोन्नति का दौर जारी है।

वहीं अब पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 मुख्य आरक्षियों (Head Constable) को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा बवाल में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली

 

  1. मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह, आईआरबी-प्रथम
  2. मुख्य आरक्षी मिश्री लाल, 31 पीएसी
  3. मुख्य आरक्षी रामाज्ञा राय, 40 पीएसी
  4. मुख्य आरक्षी गिरीश चन्द्र, 31 पीएसी
  5. मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, 40 पीएसी
  6. मुख्य आरक्षी उत्तम सिंह, 40 पीएसी
  7. मुख्य आरक्षी रमेश लाल, 31 पीएसी
  8. मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह, 46 पीएसी
  9. मुख्य आरक्षी मौ0 नसीम, 31 पीएसी
  10. मुख्य आरक्षी विपिन चन्द्र नैनवाल, आईआरबी-प्रथम
  11. मुख्य आरक्षी सुरेश सिंह, आईआरबी-प्रथम
  12. मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, आईआरबी-द्वितीय
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हैदराबाद के सलमान खान ने हल्द्वानी के हिंसा वाले क्षेत्र में घूम घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग, पुलिस ने मांगे दस्तावेज

 

आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिनों राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है। अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाइकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में पेड़ काटने के मामले की जांच सीबीआई को दी

 

राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त

वहीं राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।