उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मौसम विभाग ने आज इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट किया जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश हो रही है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में उमस लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। बीते दिनों प्रदेश में प्री मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की- यहाँ तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को मेरी टक्कर, एक मासूम सहित तीन की मौत, दो गंभीर घायल।

 

 

देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में गरज और आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया गया है। वहीं तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हेमवती नंदन दुर्गापाल बने किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व कुमाऊं प्रभारी

 

 

तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं तेज हवाए (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C व 27°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- किसानों के फर्जी दस्तावेज किए तैयार, 36 करोड़ की धोखाधड़ी में शुगर मिल के दो मैनेजर गिरफ्तार, 724 किसानों के नाम से लगाया था चूना