उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अवैध मजार पर प्रशासन की सख्ती, मंदिर भूमि को कराया मुक्त

काशीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुसाईं में मंदिर भूमि पर बने अवैध मजार को प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

 

 

प्रशासन के मुताबिक, 27 अगस्त को शिकायत मिलने के बाद मजार संचालक को भूमि और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया गया था। तय समय सीमा में जवाब न आने और किसी पक्षकार के सामने न आने पर प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कुमाऊं में भारी बारिश बनी आफत, कई सड़के हुई बन्द, नदी नाले आये उफान में

 

 

पहले था मंदिर

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर मजार बनाई गई थी, वहां पहले ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था। बाद में इस स्थान को अवैध रूप से मजार का रूप दे दिया गया। मेयर दीपक बाली ने भी इस मामले को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए जनभावनाओं से अवगत कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय का वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष 78 प्रतिशत राजस्व बढ़ा, राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि

 

 

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध संरचना को विधि सम्मत तरीके से हटाया गया और इसमें किसी ने विरोध नहीं किया। कार्रवाई के बाद मलबे को सम्मानपूर्वक हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास लेने जंगल जा रही महिला पर बाघ ने किया हमला, निवाला बनाने में चूका तो दोबारा झपटा, घायल महिला को किया अस्पताल में भर्ती

 

 

धामी सरकार की सख्ती

गौरतलब है कि उत्तराखंड में धामी सरकार अब तक 553 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर चुकी है और लगभग 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई जा चुकी है।