उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ लव जिहाद का एक ओर मामला आया सामने, सावेज ने समीर बनकर चलाया अफेयर, फिर की हैवानियत, धर्म बदलने का भी बना रहा दबाव।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां राज्य की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से प्यार किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वही पहचान खुली तो युवती से मारपीट की।

वही आरोप है कि अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ पुलिस ने 26 लाख की नकदी की बरामद, जांच में जुटी पुलिस टीम

वही एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बतायाकी क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान राजीव नगर में समीर नाम के लड़के से हुई और युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, अब ये आदेश हुआ जारी, पढ़े पूरी खबर

आरोपी युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार की बाबर कॉलोनी ले गया। यहां पता चला कि समीर का असली नाम सावेज है। पीड़िता का कहना है कि जब उसे पता चला कि युवक समुदाय विशेष से है तो वह चौक गई और वहां से निकलने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वही युवती के अनुसार, यह घटना करीब दो माह पुरानी है। हरिद्वार ले जाकर आरोपी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह मुश्किल से वहां से निकलकर आई। एसओ ने बताया की आरोपी सावेज निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जजी के पास दिनदहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की शुरू