उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट आया वाहन, दो की मौत, चार घायल।

देहरादून न्यूज़- देहरादून जिले में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना शुरू: स्व-गणना के नाम पर ठगी से रहें सावधान, विभाग ने जारी की अहम गाइडलाइन

जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई। वहीं चार घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल लाया जाया गया। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया कई जिलो में येलो अलर्ट