उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ छात्र संघ चुनाव के दौरान आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले जमकर लात-घूंसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया

देहरादून के डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात घूंसे चले। हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में हो रहे अवैध खनन को लेकर सख्त हुई सरकार, सभी जिलो के DM को दिये यह निर्देश।

इसके बाद छात्र मुख्य गेट पर एकत्र होकर कॉलेज में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस केवल वोटरों को ही प्रवेश दे रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कुछ फर्जी आईकार्ड पकड़े हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल में इन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नैनीताल हाईकोर्ट ने डीएम पौड़ी को किया तलब, 10 जनवरी को पेश न होने पर जताई नाराजगी, जानें पूरा मामला

डीएवी पीजी कॉलेज में आठ बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर कॉलेज के 4709 छात्र-छात्राओं को वोट डालने थे, लेकिन तीन हजार छात्रों ने ही वोट डाले।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अब खुले में नही बेच सकेंगे पटाखे, सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किये निर्देश, तय किया जाएगा पटाखे बेचने का स्थान