उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून – (मौसम अपडेट) प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

  • प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है ठिठुरन

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का बहुत हल्का असर दिखाई दे सकता है। इस कारण आगामी एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कोतवाली लालकुआं व चोरगलिया पुलिस टीम ने 04 वारंटियों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हरिद्वार एवं यूएसनगर में उथला एवं मध्यम कोहरा सुबह और शाम रह सकता है। दूसरी ओर, दून में दिन के समय धूप निकलने से तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात को ठंडी हवाएं चलने के साथ ही पाला जमने की वजह से तापमान सात डिग्री रहा। इससे सुबह-शाम एवं रात को ठंड में इजाफा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ बाघिन और शावक को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से ग्रामीणों ने करी बाघिन और शावक को भगाने की अपील।