उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भीख मंगवाने के लिए 3 साल की मासूम का अपहरण, आरोपी को यहां से पकड़ लाई पुलिस, पढ़े खबर

  • हरकी पैड़ी क्षेत्र से 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी के बागपत शामली से आरोपी को किया गिरफ्तार।

हरिद्वार– धर्मनगरी हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र से 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी के बागपत शामली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण इसलिए किया था ताकि वह बच्ची से भीख मंगवा सके।

गौरतलब है कि 30 मार्च को हरकी पैड़ी के नाई घाट से 3 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने 1 अप्रैल को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई थी की बच्ची को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपने कंधे पर बिठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाकर अलग-अलग राज्यों में रवाना कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए ये निर्देश

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया एक 1 अप्रैल के दिन महेंद्र पुत्र यादराम द्वारा एक सूचना पुलिस को दी गई थी। वह अपने बच्चें का मुंडन कराने यहाँ आए थे। इसमें उनकी तीन वर्ष की बच्ची जो गुम हो गई थी, उसके संबंध में पुलिस के द्वारा लगातार हम प्रयास कर रहे थे। अपहरण का मुकदमा पुलिस के द्वारा इसमें कायम कराया गया था और लगातार सीसीटीवी फुटेज का लगातार हम लोगों के द्वारा अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यूसीसी...अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी की गई खत्म

कल इस संबंध में एक व्यक्ति की अरेस्टिंग की गई है सुरेंद्र नाम के जो इसको यहां से भीख मांगने के लिए इस बच्ची से भिक्षावर्ती के लिए उसको बागपत ले जाया गया था। पुलिस के द्वारा जो आरोपी है उसको पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा कायम करके अरेस्टिंग करके जेल भेज दिया गया और जो बच्ची है उसको सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के नकलची अभ्यर्थियों पर कार्यवाही जारी, अब इतनो पर लगा 5 साल के लिए प्रतिबंध

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी कर दी गई है।