उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

यहाँ आरबीएम से भरा डंपर का टायर फटने के बाद बाइक को टक्कर मार कर कार पर पलटा डंपर, बाइक सवार एक की मौत, चार घायल, पढ़े पूरी खबर।

किच्छा न्यूज़- आरबीएम से भरा 18 टायरा डंपर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा में टायर फट जाने के कारण बाइक को टक्कर मारता हुआ हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार पर पलट गया। बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आल्टो कार सवार शाखा प्रबंधक नैनीताल बैंक टनकपुर व उसके चालक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों नाले में गिर कर चोटिल हो गए। डंपर चालक भी इस दौरान चोटिल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बुधवार दोपहर डंपर नम्बर यूके 06 सीबी 4812 आरबीएम लेकर सितारगंज की तरफ जा रहा था कि तभी बरा में नैनीताल बैंक के पास डंपर का पिछला टायर फट जाने के बाद चालक डंपर पर अपना नियंत्रण खो बैठा और डपंर अनियंत्रित होकर बराबर में चल रही बाइक नंबर यूके 06 एएस 8803 को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे विष्णु मजूमदार पुत्र विश्वनाथ मजूमदार निवासी सिली जागीर थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बाबा वैभव भारती पुत्र मंगली राम निवासी नथिया भैंसिया थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के दोनों पैर घुटने से नीचे डंपर के पलटने पर उसके नीचे फंस कर बुरी तरह से कुचल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनावों में EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होगा मतदान, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

बाइक को टक्कर मारता हुआ डंपर सड़क किनारे हाईवे पर ही नैनीताल बैंक के बाहर खड़ी आल्टो कार नंबर यूके 03 टीए 0939 पर जाकर पलट गया। इस दौरान नैनीताल बैंक टनकपुर के शाखा प्रबंधक अरुण कुमार चौहान शाखा प्रबंधक टनकपुर आल्टो चालक फईम अहमद पुत्र अशफाक निवासी वार्ड नंबर पांच टनकपुर ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान दोनों मामूली रूप से चोटिल हो गए। डंपर चालक फारुख पुत्र छोटे निवासी केलाखेड़ा बाजपुर भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हाे गया। सूचना पर पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन फानन में क्रेन की व्यवस्था करवा कर डंपर को सीधा करवाया। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बाबा वैभव भारती डंपर चालक फारुख को रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस बार नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव, नैनीताल हाईकोर्ट ने निस्तारित की जनहित याचिका