उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में आज मौसम का डबल अटैक, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बादल फटने से मची तबाही, भारी बारिश से आफत, मकानों में घुसा मलबा, दरारें भी पड़ीं

 

 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों-नालों के उफान पर आने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सुबह-सुबह फिर कांपी धरती: इस जिले में 5.02 तीव्रता का भूकंप, एक हफ्ते में दूसरी बार झटके

 

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट; शासन ने अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश