उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,देश

खाड़ी युद्ध का असर देहरादून के बाजार तक, रिफाइंड तेल महंगा; सूखे मेवों के दाम बढ़ने की आशंका

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब देहरादून के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में रिफाइंड तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।

 

जानकारी के अनुसार, जो 15 किलो का रिफाइंड तेल का टिन कुछ दिन पहले तक करीब 2200 रुपये में बिक रहा था, वह अब बढ़कर लगभग 2300 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह रिफाइंड तेल का 900 एमएल पैकेट भी 105 रुपये से बढ़कर करीब 110 रुपये तक में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 14 अगस्त 2023 का जिले में स्कूली छुट्टी का किसी प्रकार का आदेश जारी नही किया, एडीएम श्री अशोक जोशी ने वीडियो जारी कर दी जानकारी।

 

व्यापारियों का कहना है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति प्रभावित होने का असर स्थानीय बाजारों पर भी पड़ रहा है। आढ़ती मनोज गोयल ने बताया कि पहले 15 किलो का टिन 2200 रुपये तक मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत करीब 2300 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

व्यापारी विक्की गोयल के मुताबिक देहरादून में रिफाइंड तेल मुख्य रूप से गुजरात से आता है, जबकि सोयाबीन तेल अमेरिका समेत अन्य देशों से आयात किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में आए बदलाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दस लोग गिरफ्तार

 

उधर, सूखे मेवों की आपूर्ति पर भी युद्ध का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी देवेंद्र साहनी के अनुसार देहरादून में पिस्ता मुख्य रूप से ईरान से आता है। फिलहाल इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन यदि आपूर्ति प्रभावित होती है तो आने वाले दिनों में सूखे मेवों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।