उत्तराखण्डकुमाऊं,

पूर्व सैनिक व समाजसेवी बलवंत सिंह दानू का निधन

बिंदुखत्ता न्यूज़- कांग्रेस के तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सैनिक तथा सस्ता ग़ल्ला विक्रेता बलवंत सिंह दानू (75 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तय हुई तिथि और मुहूर्त, जाने तिथि और मुहूर्त

 

बलवंत सिंह दानू ने अपने जीवनकाल में कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के प्रबंधक रहे तथा विभिन्न सामाजिक समितियों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

 

बिंदुखत्ता की बसासत और विकास में इनका अहम योगदान रहा। वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे और आमजन की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 2001 बैच के IAS बने प्रमुख सचिव

 

सस्ता ग़ल्ला विक्रेता के रूप में भी वे वर्षों तक जनता से सीधे जुड़े रहे और आमजन की समस्याओं को हल करने का प्रयास करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भारी वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी, प्रशासन सतर्क — नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

 

 

उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।