उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तय हुई तिथि और मुहूर्त, जाने तिथि और मुहूर्त

दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया है। मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त और तिथि निकाली गई।

यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त (मकर लग्न) में विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बैठक में सुरेश उनियाल, विपिन उनियाल, राजस्वरुप उनियाल,पंकज उनियाल, पवन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के बेरोजगार लोगों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इन पदों पर आई भर्ती, इस तारीख तक करे आवेदन।

आपको बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त शारदीय नवरात्र के पहले दिन तय किया गया था। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने नैनीताल जिले के वार्डों की टिकट किए फाइनल देखें सूची

आज से तय होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा आज की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...