उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, UKPSC ने जारी की नई भर्ती

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा-2026 के तहत 29 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंची धाम के पास यूपी के सैलानियों की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 4 घायल

 

 

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 रात 11:59:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा।

 

 

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में संशोधन करना हो तो आयोग ने 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक संशोधन का अवसर भी प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- (बधाई) शांतिपुरी निवासी दीक्षा मेहता का लेखपाल में हुआ चयन।

 

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक नियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य कर लें। अधूरी या गलत जानकारी के साथ किए गए आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नकली दवाओं के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू, क्यूआरटी टीम करेगी सघन जांच"

 

 

अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।