उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) नैनीताल पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो से अधिक स्मैक के साथ सिपाही सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज- नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों के साथ एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन तीनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी के जन्मदिन पर 40 यूनिट रक्तदान, पौधोंरोपण कार्यक्रम का आयोजन

वही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक बरामद नही की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शराब पीने पर टोका तो पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने की करी कोशिश

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह वहाँ से भागने लगे। इस बीच पुलिस ने तीनों का पीछा कर पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत और चीन से हुए युद्ध में बहादुरी से प्रतिभाग कर चुके पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन कुंवर सिंह सैलाकोटी का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,

वही एसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है जिसकी तैनाती बरेली जनपद में है।