उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी में आपदाग्रस्त क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

  • आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास नहीं है बजट की कमी,सरकार ने आपदा से निपटने के लिये दिया है पर्याप्त बजट-रेखा आर्या
  • सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज हल्द्वानी पहुंची। जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों काठगोदाम – हैड़ाखान रोड, गौला पुल में हो रहे भू-कटान और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। वही उन्होंने काठगोदाम-हैड़ाखान रोड में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड- यहाँ निर्माण स्थल में बाघ दिखने से श्रमिकों में मची अफरा-तफरी, भगाने के लिए फेंके पत्थर, पढ़े पूरी खबर।

वहीं उन्होंने गौला पुल और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में ठोस रणनीति के साथ आये और इसे रोकने के उचित समाधान बताएं ताकि त्वरित कार्य आरंभ किया जा सके और साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मंत्री डॉ हरक सिंह रावत समेत इन दो दिग्गजों को सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में दिए नोटिस जारी करने के आदेश, जाने पूरा मामला।

वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की अधिसूचना जारी, प्रदेश में 2030 तक 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

इस अवसर पर भीमताल विधायक श्री राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, महामंत्री नवीन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।