उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- सेना के पूर्व अधिकारी की गौला बैराज में डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी न्यूज़- आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। वही काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर- उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन

नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- डीएम वंदना सिंह ने ली निजी विद्यालयों के प्रबंधन और अभिभावकों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विषयों पर की बैठक, दिए ये निर्देश

बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे