उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ बेटे की लत पूरा करने के लिए मां बनी स्मैक तस्कर, पुलिस ने 7.5 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर से एक सनसनी केस मामला सामने आ रहा है। जहां बेटे की स्मैक की लत को पूरा करने के लिए एक मां स्मैक तस्करी के धंधे में उतर गई। पुलिस ने उसे 7.5 ग्राम स्मैक के साथ मछली बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। वही महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, देवला तल्ला गौलापार काठगोदाम निवासी 58 वर्षीय शकीला का बेटा स्मैक का लती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों में श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट,श्रद्धालुओं के कपड़े भी फाड़े, दुकानदारों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

वह पहले अपने बेटे की लत को पूरा करने के लिए स्मैक लाने लगी। बाद में उसने इसे बेचना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि खरीदकर लायी गई स्मैक बेचने के साथ बेटे की लत भी पूरी करने लगी। 18 अगस्त को शकीला स्मैक बेचने के लिए घर से निकली। वह अभी मछली बाजार के पास पहुंची थी कि तभी गश्त पर निकली पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मर्सिडीज से 4 को कुचलकर स्कूटी से भागा था वंश कत्याल, उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

पुलिस को देख शकीला घबरा गई और उसने अपने पर्स को पास ने ही रखे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। तभी पुलिस उस पर नजर पड़ी और पुलिस द्वारा ने उसे पकड़ लिया और कूड़े के ढेर से फेंका गया पर्स बरामद कर लिया। पर्स में पुलिस को 7.5 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया कि वह स्मैक रेलवे पटरी के पास से एक लड़के से खरीदकर लायी थी। पुलिस ने उसके पास से स्मैक बिक्री के चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में एडवांस्ड कम्प्यूटिंग और इनफॉर्मेशन साइंस विषय पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

जब पुलिस द्वारा पर्स की तलाशी ली गई तो उसमें से 7.5 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस द्वारा जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह स्मैक रेलवे पटरी के पास से एक लड़के से खरीदकर लायी थी। वही पुलिस ने उसके पास से स्मैक बिक्री के चार हजार रुपये भी बरामद किए हैं।