उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – यहाँ बाइक और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

हल्द्वानी न्यूज़– दोपहिया वाहनों के हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ क्षेत्र में बाइक व स्कूटी की जोरदार भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इलाज के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाकी तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब कोचिंग सेंटरों पर राज्य सरकार कसने जा रही है शिकंजा, ऐसा करना होगा अनिवार्य, वरना समेटना होगा अपना 'बोरिया-बिस्‍तर

मुखानी थाने के दरोगा उमेश लोहनी ने बताया कि हर्षिता गार्डन बिठौरिया में रहने वाला 18 वर्षीय शिवम पुत्र बनवारी लाल खेती-बाड़ी का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय काण्डा में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की सराहना

देर शाम वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया था। वापस लौटते समय लालडांठ शांतिनगर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग सड़क पर लहूलुहान हो गए। राहगिरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों के बारे में जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 175 पाउच कच्ची व 52 पव्वे मसालेदार शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार