उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- उधम सिंह नगर जिले में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने परिवार सहित डाला वोट

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले ही चरण में मतदान शुरू हो गया है। कुमाऊं में दो सीटें है अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट। दोनों सीटों से 17 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। यहां पढ़ें इन दो सीटों में  मतदान को लेकर आज दिनभर के पल-पल के अपडेट..

ऊधम सिंह नगर में 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान हुआ। सीआरएसटी में दिव्यांग हेम ने डाला वोट। कहा सभी को वोट डालकर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, बोले- इससे अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, UCC पर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने डाला वोट-

राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, छडायल-सुयाल हरिपुर नायक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने परिवार के साथ मतदान किया।

अजय टम्टा ने डाला वोट-

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्नी संग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ अवैध खनन से भरे तीन डंपर वन विभाग ने किये सीज, खनन माफिया में हड़कंप।

अजय भट्ट ने डाला वोट-

रानीखेत पहुंचे अजय भट्ट ने पत्नी के साथ मतदान किया।

रेखा आर्या ने डाला वोट-

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर में मतदान किया।

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था-

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने वाहनों की व्यवस्था की है। इसके तहत घर से मतदान केंद्र के लिए ऐसे मतदाताओं को लाया जा रहा है इसमें समाज कल्याण विभाग की टीम भी लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां पानी के तेज बहाव में बहा मैजिक वाहन का चालक, खोजबीन जारी।

सीएम धामी ने डाला वोट-

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।