उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – यहाँ हुआ भीषण मोटरसाइकिल हादसा, डंपर के नीचे जा घुसी बाइक, 1 की मौत, एक गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़ – उत्तराखण्ड के कालाढूंगी क्षेत्र में एक भीषण मोटरसाइकिल हादसा देखने को मिला। देर शाम हुई इस दुःखद घटना में 25 वर्षीय करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय मोनिस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा में नहाते समय LIU का कांस्टेबल डूबा

नैनीताल जिले में कालाढूंगी के गैबुवा में दाबका पुल के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चलती एक मोटरसाइकिल डंपर के नीचे घुस गई। भयावह हादसे में करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिस को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों मोटरसाइकिल सवार रामनगर के गुल्लरभट्टी के रहने वाले बताए जा रहे है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के प्राविधानों के अनुपालन पर दिया जोर

वही कालाढूंगी थाने की बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल मोनिस को रामनगर अस्पताल पहुचाया। दोनों किसी निजी काम से रामनगर से गैबुवा की तरफ जा रहे थे। वही करन के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रेस्टोरेंट के अंदर बवाल: बिरयानी खाने आए दो युवकों से स्टाफ की मारपीट, वीडियो वायरल