उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ नामकरण की खुशियां आग की भेंट चढ़ी

  • नामकरण की खुशियां आग की भेंट चढ़ी।

हल्द्वानी न्यूज़- मोटाहल्दू क्षेत्र के पाड़लीपुर गांव में रहने वाला एक गरीब परिवार अपने घर में पुत्र के नामकरण की खुशियां मना रहा था तभी अचानक से उनके परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट गया।

 

विदित हो की 5 जून की रात्रि को कैलाश मौर्य के परिवार में नामकरण की खुशियाँ मनाई जा रही थी तभी अज्ञात कारणों के चलते उनकी झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा हुआ धान, गेहूं, कपड़े, मोबाइल, गहने व नगत धनराशि आग की भेट चढ़ गई है, जिससे गरीब परिवार के जीवन भर की जोड़ी हुई वस्तुएं सब नष्ट हो गई हैं। अब परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की और बढ़ रहा बड़े भूकंप का खतरा, रिसर्च में सामने आई ये वजह, पढ़े पूरी खबर

 

पीड़ित कैलाश मौर्य ने बताया कि उनके पड़ोसियों के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई थी मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंची और आग को काबू किया जिसके बाद क्षेत्र के पटवारी मौके पर पहुंचे और उनकी ओर से मदद का भरोसा दिलाया गया। लेकिन कुछ मदद नहीं हो पाई, जिससे अब वह उन्हें जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी तथा हल्द्वानी व रामनगर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 12 जुआरियों को नगदी के साथ किया गिरफ्तार

 

उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि उनकी मदद करें। जिससे उनका परिवार रोजी-रोटी के लिए मजबूर ना हो।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने की है तैयारी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें रूट, किराया और ट्रैफिक प्लान की पूरी जानकारी