उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की हुई मौत

उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, 15 साल पुराने वाहनों को किया जाएगा चलन से बाहर

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य में अगले सप्ताह लागू होगा समान नागरिक संहिता, इतिहास रचने को सीएम धामी तैयार

लेकिन परिजनों को रात से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(गजब) यहाँ इस अधिकारी ने सुलभ शौचालय को ही बना दिया कमरा, फिर लगा दिया किराए पर, कुमाऊं कमिश्नर ने पकड़ा।