उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ महिला पर लगा बच्चा चोरी करने का आरोप, लोगो ने महिला को पीटा, एसटीएच में हुआ जमकर हंगामा

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ एक महिला पर बच्चा चुराने के प्रयास का आरोप लगा है। इसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने महिला को पीट भी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। हालांकि, अभी किसी ने भी महिला के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरात की बस में बच्चो के झगड़े के बाद खूनी संघर्ष, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, तीन घायल

पुलिस के मुताबिक, महिला मनोरोगी है। देर रात एक महिला सुशीला तिवारी अस्पताल के बच्चा वार्ड में घुस गई। वह दूसरों के बच्चों को पकड़ने लगी। इसे देख लोगों ने उस पर बच्चा चोरी करने के प्रयास का आरोप लगा दिया। वहीं, आरोपित महिला खुद को कमिश्नर से लेकर डीएम तक को अपना मित्र बताने लगी। इस बीच, कुछ तीमारदारों ने महिला को पीट दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- सेंचुरी मिल द्वारा घोड़ानाला में चलाये जा रहे महिला स्वावलंबन केंद्र में प्रशिक्षित 32 महिलाओं को सौंपे प्रमाण पत्र

हंगामा बढ़ने पर किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना पर पुलिस गई थी। किसी भी व्यक्ति की ओर से तहरीर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कि बच्चा चोरी की बात निराधार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- वाहन मालिकों के लिए आई बड़ी राहत… केंद्र के इस फैसले से टली बड़ी परेशानी, जानिए क्या बदला