उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में महिला से मारपीट करने वाला ग्राम प्रधान गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का सख्त एक्शन

हल्द्वानी न्यूज़- महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। महिलाओं और बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मामला लालकुआं क्षेत्र का है, जहां ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा एक महिला और बच्ची के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी प्रधान महिला को लात मारते और अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ लापरवाही बरतने पर SSP ने चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

 

वीडियो सामने आते ही एसएसपी ने लालकुआं पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त भाजपा मंडल कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की और खुद एसएसपी कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई की।

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस की सख्ती को लेकर क्षेत्र में चर्चा है और लोगों ने महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ MBBS की 19 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका