उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ एक युवती पर दो युवकों को कमेंट करना पड़ा भारी, युवती के परिजनों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा, जाने पूरा मामला

हल्द्वानी के कुंवरपुर गौलापार क्षेत्र में एक युवती पर कमेंट करने पर ऑटो चालक, उसके साथी और युवती के परिजनों की बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया। चालक शीशे के पैसे मांगने के लिए साथी के साथ युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों की सेवा समाप्त, जाने वजह

 

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दो युवक ऑटो रिक्शा लेकर घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दोनों ने घर के बाहर पानी भर रही एक युवती पर कमेंट कर दिया। युवती के परिजनों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान मारपीट हो गई औ परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी ने 212 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, बोले- ये परिश्रम और लगन से किए कार्य का सम्मान है

 

सोमवार सुबह दोनों किशोर दोबारा युवती के घर के पास पहुंचे और शोर करते हुए शीशे के पैसे मांगने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूछताछ में पता चला कि झगड़ा करने वाले सभी लड़के किशोर थे। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस लड़कों को थाने ले गई। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ चौकी प्रभारी के रिश्वत लेने के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को किया तितर बितर