उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहां झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झुग्गिया जलकर हुई राख

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी में रात को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई। वही सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग के पास चिराग अली शाह दरगाह के नजदीक झोपड़िया को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मंजर बेहद भयावह हो गया और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भयावाह आग को काबू में कर लिया गया है। मौके पर अग्निशमन विभाग के दस्ते के अलावा हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- काम करवाना है तो पैसे दो" – रिश्वत मांगते लेखपाल को विजिलेंस ने पकड़ा

आग किन कारणों से लगी अभी उसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है। करीब 20 से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटे ने ही मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला