हल्द्वानी- मुखानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, नशे के ख़िलाफ़ लगातार अभियान जारी

हल्द्वानी न्यूज़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
—
पहला मामला: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पहली कार्रवाई टैगोर वाली गली चौकी आरटीओ रोड थाना मुखानी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने प्रेम सिंह बिष्ट पुत्र जीत सिंह बिष्ट निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड हल्द्वानी, उम्र 38 वर्ष को 60 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 174/25, धारा 60(1) Excise Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
2. कांस्टेबल धीरज सिंह
3. कांस्टेबल रोहित कुमार
—
दूसरा मामला: गुजरौड़ा फतेहपुर क्षेत्र से आरोपी दबोचा गया
दूसरी कार्रवाई गुजरौड़ा फतेहपुर मुखानी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने राजू सागर पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, निवासी नाथूपुर पडली लामाचौड़ थाना मुखानी, उम्र 47 वर्ष को 50 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में FIR संख्या 170/25, धारा 60(1) Excise Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. उप निरीक्षक मनोज अधिकारी
2. हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया
3. कांस्टेबल पूरन सिंह
—
पुलिस का बयान:
मुखानी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब, नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
