उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

हल्द्वानी- नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के 12 अधिकारियों की होगी विजिलेंस जांच, यह है पूरा मामला

हल्द्वानी न्यूज़-: नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। विजिलेंस ने अधिकारियों की संपत्ति की खुली जांच तेज कर दी है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे कार्रवाई होगी। वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर व नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट के इंतजार में बैठे अमेरिकी नागरिक की मौत, दोस्त के साथ आए थे दून

शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने इन 12 अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में 12 अधिकारी आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ पकड़ी गई इतने लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चोरी, लगा इतने लाख का जुर्माना, वसूली के लिए नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर...

खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्थित रिजॉर्ट पर जीएसटी टीम ने छापा मारकर पकड़ी बड़ी कर चोरी, रिजॉर्ट स्वामी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना