उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: बुधवार को राहत, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में बुधवार को लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन राहत ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- एग्रीगेटर लाइसेंस लिए बगैर चल रहे ओला, उबर एवं रैपिडो पर आरटीओ का शिकंजा, 32 वाहन किए गए सीज, लगा दस-दस हजार रुपये का जुर्माना

 

 

वहीं, 28 और 29 अगस्त को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भारी बारिश की चेतावनी मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों के लिए है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू के हमले में युवक की मौत, घर से इतना दूर मिला युवक का शव

 

 

इसी बीच, मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने भी बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: एडवांस बुकिंग न करें, गैस वाहन आने से एक दिन पहले कराएं बुकिंग;

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचें और मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।