उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, सैन्यकर्मी पर पॉक्सो का हुआ मुकदमा

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ पिथौरागढ़ निवासी सेना के जवान पर उसकी गांव की 17 साल की किशोरी ने रविवार को बनभूलपुरा थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी, हल्द्वानी के मुखानी में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पॉक्सो का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, केंद्र के नए नियम हुए लागू, ये काम करना हुआ बहुत जरूरी

 

 

 

पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ निवासी युवक भारतीय सेना में है। सैन्यकर्मी की पहचान उसके गांव की 17 वर्षीय नाबालिग से थी। लड़की वर्तमान में मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ला में अपनी बुआ के घर पर रहती है। शादीशुदा जवान ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया। तहरीर में आरोप है कि जवान ने अपनी पत्नी को तलाक देकर नाबालिग से शादी करने का वादा किया। कुछ दिन पहले उसने नाबालिग को बनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश के यह 8 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना में हुए सूचीबद्ध पढ़िये पूरी खबर।

 

 

किशोरी ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। इस पर परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि जवान के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (सनसनी) यहाँ युवती की हत्या कर शव को कट्टे में भरकर नदी किनारे फेंका, बर्बरता देख कांप गए लोग, पढ़े पूरी खबर।