उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गौलापुल पर चलते हुए वाहन पर अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी न्यूज़- टनकपुर से दुग्ध उत्पादों को डिलीवरी करके लौट रहे दुग्ध वाहन में शनिवार सुबह गौलापुल पर अचानक आग धधक उठी। गाड़ी चालक बनभूलपुरा निवासी भूरा ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी तरह का सड़क हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) पिथौरागढ़ में फिर आया भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर निवासी भूरा टनकपुर से दुग्ध उत्पाद सप्लाई करके हल्द्वानी लौट रहा था। गौलापुल पर अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में दुग्ध उत्पाद रखने वाली प्लास्टिक की क्रेट (पेटियां) व अन्य सामान भरा हुआ था। चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में लगी आग में वाहन के साथ-साथ करीब 70-80 हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल भी जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डाटा फ्री के चक्कर में युवक ने गवाये 21 हजार रुपये, पुलिस ने शुरू की छानबीन।

वही काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। यातायात को सुचारू करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ में बर्फबारी, 5 जिलों में येलो अलर्ट;