उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) एसएसपी ने की प्रेस वार्ता, बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में, पांच उपद्रवी अब तक गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार की शाम को हुए उपद्रव मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में है अब तक पुलिस ने तीन अलग-अलग FIR दर्ज की है जिसमें अब तक पांच लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वासियों को नए साल पर सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, 51 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

जबकि अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम चल रहा है इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने कहा कि किसकी मौत कैसे हुई यह अभी जांच का विषय है और इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड कौन है इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी बने उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन के महामंत्री, नई कार्यकारिणी की घोषणा

फिलहाल प्रशासन ने हालात को देखते हुए बनभूलपूरा क्षेत्र के अलावा अन्य जगह पर कर्फ्यू पर ढील दी है और आवश्यक सेवाएं बहाल की गई हैं जबकि इंटरनेट अभी भी पूरी तरह बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तबादला प्रक्रिया शुरू करने को मिली मंजूरी, साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक