उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, 15 साल पुराने अवैध कब्जे को चिह्नित करने के कुमाऊं कमिश्नर ने निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़- सरकारी संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सख्त हो गए हैं। उन्होंने कुमाऊं के सभी जिलों के जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षाें को 15 वर्ष पुराने अतिक्रमण चिह्नित कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट की बेटी प्रेमा रावत का भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन, विश्व कप में दिखाएंगी दम

 

मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों से कहा कि अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए पूर्व में गठित कमेटी को सक्रिय किया जाए। जिस भी विभाग की जमीन पर 15 वर्ष पुराना अतिक्रमण है। उसे तत्काल चिह्नित किया जाए। उसकी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर भेजी जाए। इसके लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गंगा में डूब रहे युवक की जान देवदूत बने जल पुलिस के जवान ने बचाई, पढ़े पूरी खबर....

 

और साथ ही विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि उनकी सरकारी संपत्ति पर किसी की ओर से भी अतिक्रमण न किया जाए। अगर ऐसा होता है कि इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-15 नवंबर को प्रदेशभर में भूकंप मॉक ड्रिल — तैयारी पर जोर, डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की सिफारिश