उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक ने मेहंदी लगने से पहले झांसा देकर किया कांड, पुलिस ने युवक के खिलाफ किया मुकदमा

उत्तराखंड– 3 नवंबर को शादी होनी थी लेकिन शादी से पहले युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के गहने भी बिकवा दिए. महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह गायब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) इस जिले में भारी बारिश को देखते हुए सोमवार 11 सितंबर को जिले के सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश जारी

देहरादून के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसका संपर्क अरपान गोयल नाम के युवक से हुआ। दोनों में दोस्ती हुई तो आरोपी पीड़िता से शादी करने की बात कहता। उसके बहकावे में आकार पीड़िता ने अपने पति से तलाक लिया और आरोपी के साथ लिवइन में रहने लगी। इस दौरान लगातार आरोपी पीड़िता संग शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक और सौरभ हत्‍याकांड, उत्‍तराखंड में भी पत्नी बनी हैवान, प्रेमी संग की पति की हत्या, ऐसे ठिकाने लगाया शव

कहा कि आगामी तीन नंवबर को दोनों को शादी आर्य समाज मंदिर में करनी तय थी। इस बीच आरोपी ने शादी से मना कर दिया आरोप है कि उसने साथ में रहते हुए पीड़िता के दो लाख रुपये के गहने बिकवा दिए। इसके अलावा भी कई हजार रुपये उससे उधार लिए। आरोप है कि निजी पलों की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी अरपाल गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- यहाँ बेटे को बचाने नदी में कूड़ा पिता, दोनों लापता, पुलिस टीम तलाश में जुटी