उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ जंगल में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी

हल्द्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गेठिया के जंगल में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा- गला है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।

वही ज्योलीकोट चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों को गेठिया के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  (एसबी पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव) नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां...

पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35- 40 साल और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम; आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू

शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा है। पुराना शव होने से पता नहीं चल पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सेब से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, वाहन चालक की मौत, एक घायल