उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी बरेली रोड एनएच के मोटाहल्दू के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न विभाग में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 1188 पद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंशु कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र जगदीश लाल निवासी महावीर नगर गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बीते सोमवार की देर शाम हल्द्वानी से गदरपुर की ओर बाइक से जा रहा था। तभी मोटाहल्दू के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर मौजूद राहागीरों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से एसटीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां घर के अंदर एक कमरे में दो सगी बहनों के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, माता-पिता समेत छह लोग हिरासत में

वहीं मेडिकल चौकी के दरोगा मोहम्मद अखिल सिद्दीकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित, विभागवार कटऑफ जारी