उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का कहर : देहरादून सहित इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लापता टाटा मोटर्स में कार्यरत कर्मी की हत्या कर जंगल में फेंका था शव, ब्लाइंड मर्डर में एक बार फिर CCTV ने दी संजीवनी, आरोपी गिरफ्तार

 

 

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सतर्कता बरतते हुए आज 11 जनपदों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP Nainital के कड़े रुख में 24 घंटे के भीतर खुला टांडा जंगल हत्याकांड, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

छुट्टी वाले जनपद – अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और देहरादून।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं। साथ ही किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की अपडेट जरूर देखें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नंधौर, गौला समेत सभी नदियों से खनन शुरू करने की मांग की,