उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, इस मेडिकल अधिकारी को 20 हजार की घूस लेते पकड़ा

उत्तराखंड में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीडांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, नैनीडांडा सीएचसी प्रभारी ने अदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से उसकी तैनाती उसी केंद्र पर बनाए रखने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित कर्मचारी ने इस बाबत विजिलेंस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित ललित मोहन पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन, आज अपराह्न 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

 

 

योजना के तहत विजिलेंस की ट्रैप टीम ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास पर छापा मारकर चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पढ़े पूरी खबर…..

 

 

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर के वरिष्ठ ट्रांसपोर्टर भगवत लोहनी की पुत्री निशा लोहनी ने 95% अंक प्राप्त किए

 

 

👉 विजिलेंस की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।