उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड: यहाँ शादी से पहले दुल्हन ने किया हैरान करने वाला काम, प्रेमी संग घर से हुई फरार

बाजपुर उधमसिंह नगर- बाजपुर में एक अनोखा और चर्चा का विषय बनी घटना सामने आई है। यहां शादी से एक दिन पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई। इस घटना से जहां दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया, वहीं शादी की तैयारियां भी अचानक रुक गईं।

 

जानकारी के अनुसार, बाजपुर शहर निवासी युवक की शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली युवती से तय हुई थी। शादी 2 नवंबर को होनी थी। दुल्हन पक्ष के परिजन रविवार को बाजपुर पहुंचकर शादी की रस्में पूरी करने वाले थे। वहीं दूल्हा पक्ष की ओर से शादी समारोह के लिए मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम से चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस

 

 

लेकिन शनिवार रात को अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई। यह खबर मिलते ही दूल्हे के परिवार में मायूसी छा गई। रविवार सुबह शादी स्थल पर लगाए गए टेंट और सजावट हटाई जाने लगी। टेंट संचालक भी इस अचानक बदलाव से परेशान नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन करने के दिए निर्देश

 

 

घटना की सूचना पर परिवार के कुछ सदस्य पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कर रहे थे, हालांकि मोहल्ले के बुजुर्गों और परिजनों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि अब दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और विवाद समाप्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, हादसे में दो सगे भाईयों सहित चार की हुई मौत