उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक मार्ग खुला, छोटे वाहनों की आवाजाही (वन-वे) को मिली अनुमति

हल्द्वानी न्यूज़- वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक का मार्ग अब छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 04 अगस्त 2025 को जारी कार्यालय आदेश संख्या-16/सी0ए0/2025 के अंतर्गत गौला नदी के अत्यधिक पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हिस्से को देखते हुए जन-सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के स्कूली पाठ्यक्रम से हटेगा इंडिया शब्द, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया एलान, 'हमारी विरासत' किताब होगी लागू

 

 

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी द्वारा पत्रांक-2393/IC दिनांक 28 अगस्त 2025 के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रभावित हिस्से में Approach road का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉली रेंज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 

 

इसी क्रम में, लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिलाधिकारी कार्यालय ने पूर्व आदेश को समाप्त करते हुए वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही हेतु वन-वे यातायात के रूप में खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे के जेई की मांझे से मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

 

 

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मार्ग पर सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।