उत्तराखण्डकुमाऊं,

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ के तत्वधान में उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव, प्राध्यापको, कार्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ करने के साथ-साथ बच्चों को स्कूल बैग और आशा कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

 

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा हरेला पर्व के उत्तराखंड की संस्कृति में महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर प्रकाश डाला गया l डॉ अजीत कुमार सैनी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो को लोक संस्कृति एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया l

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ जिलाधिकारी वंदना चौहान के निर्देश, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के रेट ऐसे होंगे तय, पढ़े पूरी खबर।

 

 

 

डॉ हेमचंद्र पांडे द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने एवं नशे से बचाव के उपाय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रदीप मंडल डॉ नीता पांडे श्री गणेश जोशी श्री जयपाल श्री राकेश , प्रेमा भट्ट एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- देर रात SSP नैनीताल का "ऑपरेशन रोमियो" – अराजक तत्वों पर नकेल, 110 से अधिक लोगों पर कार्रवाई