एलबीएस में शी फॉर स्टेम कार्यशाला, छात्राओं को बताए करियर के अवसर

लालकुआं न्यूज– हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड में गुरुवार को शी फॉर स्टेम कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञानशाला और उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला के लिए वर्ष 2026-27 के द्वितीय चरण में प्रदेश के 42 महाविद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें एलबीएस महाविद्यालय भी शामिल है।
कार्यशाला में बीएससी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञानशाला की जूनियर एसोसिएट दीपमाला रावल और सौरभ जोशी ने छात्राओं का पंजीकरण कराकर कार्यक्रम के उद्देश्य और उपयोगिता की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो डॉ सीमा श्रीवास्तव ने छात्राओं को इस पहल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ तारा भट्ट ने किया। इस दौरान डॉ सूरज पाल सिंह, डॉ प्रदीप मंडल और डॉ चंद्रकांता सहित अन्य मौजूद रहे।










